मगरमच्छ और सांप से खेलता था यह शख्स, मछली की वजह से हुई थी दर्दनाक मौत

2/22/2019 5:54:03 PM

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के पशु-प्रेमी स्टीव इरविन के जन्मदिन पर गूगल ने होम पेज पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनका गूगल डूडल बनाया है। स्टीव का जन्म 22 फरवरी 1962 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। वह एक टीवी पर्सनैलिटी थे। उन्हें मगरमच्छ के साथ खेलना बहुत पसंद था इसलिए उनको क्रोकोडाइल हंटर भी कहा जाने लगा। जहां लोग मगरमच्छ और सांप जैसे जानवरों से डरते थे। वहीं स्टीव इरविन को उनके साथ खेलते थे। 

 

बता दें कि स्टीव के पिता बॉब इरविन वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट थे। उनके माता-पिता ने चिड़ियाघर खोला था।जहां मगरमच्छ और सांप रहा करते थे। स्टीव बचपन से ही उनके साथ खेला करते थे।

 

स्टीव के पिता ने ही उन्हें मगरमच्छ पकड़ना सिखाया था। स्वीट को मगरमच्छ से इतना पयार था कि उनके पिता ने भी बेटे के जन्मदिन पर उसे अजगर गिफ्ट किया था ।


साल 2001 में स्टी ने हॉलीवुड में काम किया। उन्होंने कॉमेडी फिल्म डॉ. डूलिटिल में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। इसके बाद उन्होंने खुद पर बनी बायोपिक 'क्रोकोडाइल हंटर: कॉलिजन कोर्स' में काम किया था।

इस फिल्म में उनके साथ उनकी पत्नी ने भी काम किया था। स्टीव की मृत्यु 4 सितंबर 2016 को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक सो के दौरान हुई थी। वह एक बड़ी सी मछली के साथ स्वीमिंग कर रहे थे। मछली के डंक मारने की नजह से उनकी मौत हो गई थी। 

Smita Sharma