उदयपुर हत्याकांड पर भड़के बाॅलीवुड स्टार्स तो असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए आमिर...पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

6/30/2022 7:03:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या ने हर किसी को झकझोर रख दिया। यह खबर सुन बॉलीवुड स्टार्स का भी खून खौल गया। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना पर भड़ास निकालते नजर आए। वहीं असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए आमिर खान ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया। एक ओर साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे ही कई बड़ी खबरों पर आज लोगों को नजर रही। मनोरंजन जगत में आज और क्या खास हुआ, ये जानने के लिए आइए एक नजर डालते हैं टॉप न्यूज पर...

 

प्रोसोपैग्नोसिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं 'इश्क विश्क' फेम शेनाज ट्रेजरी

 

 

'इश्क विश्क' फेम शेनाज ट्रेजरी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया कि वह प्रोसोपैग्नोसिया नामक बीमारी से से ग्रसित हो गई हैं।इस बीमारी के चलते वह किसी का भी  चेहरा नहीं पहचान पा रही हैं लेकिन वह उनकी आवाज से उन्हें पहचानती हैं।

 

आमिर खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

 

 

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ का कहर जारी है। लाखों लोग इस तबाही के चलते बेघर हो गए हैं। कई लोगों ने जान भी गवां दी है। असम में आई खतरनाक बाढ़ के चलते लोग पानी और खाने पीने की भी कमी से भी जूझ रहें है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने असम की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। आमिर खान ने असम के सीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की है ताकि विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता की जाए। उन्होंने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए का दान किया है।

 

'क्रिमनल माइंड्स' फेम मैरी मारा की डूबने से मौत

 

 

 

अमेरिकन टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मैरी मारा का निधन हो गया है। 61 साल की मैरी मारा का शव नदी के पास बरामद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैरी की मृत्यु डूबने के कारण हुई है। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 'क्रिमनल माइंड्स' और ER जैसे प्रोजेक्ट्स से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मेरी मारा की मौत की खबर सुन हर कोई हैरान है।

 


प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद भड़कीं आलिया भट्ट

 

 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसी हफ्ते की शुरुआत में ही अपनी प्रेग्रेंसी अनाउंस की थी। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट होने के कुछ ही समय में आलिया को लेकर कई तरह की खबरें आने लग गईं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताब‍िक यूके में अपनी अपकम‍िंग फिल्म की शूट‍िंग कर रहीं आल‍िया मिड-जुलाई में वापस मुंबई आएंगी। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि प्रेग्नेंसी की वजह से उनकी फिल्मों में भी देरी होगी।  इन सब रिपोर्ट्स पर आल‍िया ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इन खबरों पर अपनी नाराजगी जाह‍िर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो टूक सुनाई है।

 

 

उदयपुर हत्याकांड पर गुस्साए बाॅलीवुड स्टार्स

 

राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस शख्स का नाम कन्हैयालाल था। 2 हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे और गला काटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया।  इस जघन्य हत्याकांड पर हर कोई स्तब्ध है। आम जनता से लेकर  बॉलीवुड स्टार्स ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया। 

 

 

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर लकी अली ने मांगा इंसाफ
 

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करना 8 वर्षीय बच्चे को इतना महंगा पड़ा कि उसके टेलर पिता कन्हैयालाल को मौत के घाट उतार दिया गया।उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या ने हर किसी को झकझोर रख दिया। इस घटना के बाद बॉलीवुड स्टार्स का भी खूब खौल गया। स्टार्स सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए रिएक्शन्स दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर लकी अली ने कन्हैयालाल के लिए न्याय की मांग की है।

 

बॉलीवुड को ड्रगी कहे जाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

 

दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी फिल्मों के एक दमदार हीरो तो हैं, साथ ही वह अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खास कर जब बेवजह के मुद्दों को ज्यादा हवा दी जाती है, तो सुनील शेट्टी चुप्पी तोड़ने में कभी पीछे नहीं रहते। हाल ही में एक्टर ने एक कार्यक्रम में सेलिब्रेटीज को बार-बार ड्रगी कहे जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि इंडस्ट्री नशेड़ियों से भरी हुई नहीं है।

 

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन

 

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई चौकाने वाली खबर सामने आई रहती है। हाल ही में चेन्नई से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन हो गया है। पति के निधन से एक्ट्रेस की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News