सेरोगेसी के जरिए मां बनी एकता को स्टार्स ने इस अंदाज में दी बधाइयां

2/2/2019 11:39:52 AM

मुंबई: टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर 43 की उम्र में सेरोगेसी के जर‍िए मां बन गई हैं। उन्होंने अपने बेबी बॉय नाम रावी कपूर रखा है। एकता के मां बनने की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड और टीवी स्टार्स उनको बधाई दे रहे हैं। 


एकता ने ट्विट के जरिए बताया था कि कृप्या नन्हें रावी को अपना प्यार और दुआएं दें। जय माता दी..जय बाला जी। वहीं, उनके इस ट्वीट को देखते ही स्टार्स उनको बधाईयां देने लगे। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा क्या...क्या..बधाईयां..बहुत सारा प्यार। 

नन्हें मेहमान के लिए सजा घर 

खबरों के मुताबिक, जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और बहुत जल्द घर आएगा। नए मेहमान के स्वागत को लेकर कपूर परिवार जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है।

इस खुशी के मौके पर एकता कपूर का घर भी अच्छे से सजाया गया है। घर को सजाने में एकता ने कोई कसर नही छोड़ी। शायद एकता नए मेहमान के स्वागत के लिए कोई कसर नही छोड़ा चाहती।

लिखा भावुक संदेश 

एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा भगवान के करम से, मैंने अपने जीवन में कई सफलताओं को देखा है, लेकिन मेरे जीवन में इस खूबसूरत बच्चे के आने की भावना पूरी दुनिया से अलग है।

मेरे लिए ये बताना मुश्किल है कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे कितना खुश किया है।आज मैं मां बनकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है।

मैं नन्हें रवि कपूर की मां बनकर बेहद खुश हूं। मैं डॉ नंदिता पलशेतकर को धन्यवाद देना चाहूंगी, जिनके निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के कारण मैं अपना सपना पूरा कर पाई।

तुषार भी सरोगेसी के जरिए बने पिता

2016 में एकता के भाई तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का जन्म भी सेरोगेसी से हुआ था।

Neha