दीपिका की बॉल पर रणवीर का सिक्सर, 83 की रैपअप पार्टी में पहुंचे स्टार्स

10/8/2019 12:34:43 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से ज्यादा ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दोनों को अपनी अपकमिंग फिल्म '83' के रैप अप पार्टी में देखा गया। दीपिका इस फिल्म में रणवीर की ऑन-स्क्रीन वाइफ रोमी देव की भूमिका निभा रही हैं, फिल्म के आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स समेत रणवीर और दीपिका भी इवेंट में पहुंचे। दोनों कपल व्हाइट और डेनिम में ट्विन कर रहे थे। देखिए तस्वीरें-

दोनों ने फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए।

फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए, रणवीर और दीपिका ने ग्रीन कारपेट पर क्रिकेट भी खेला।

रणवीर ने बल्लेबाजी की, तो वहीं दीपिका ने गेंदबाजी की।

फिल्ममेकर कबीर खान को 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

साकिब सलीम को भी पार्टी में स्पॉट किया गया। वह इस फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाते दिखेंगे। 

निर्माता साजिद नाडियाडवाला को उनकी पत्नी वर्धा खान नाडियाडवाला के साथ क्लिक किया गया। 

आदिनाथ कोठारे भी इस इवेंट में पहुंचे थे। 83 में वे दिलीप वेंगसरकर की भूमिका निभाएंगे।

अम्मी विर्क इस फिल्म में बलविंदर संधू की भूमिका में हैं।

रणवीर और दीपिका राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को लुभा चुके हैं। रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रही हैं और दीपिका कपिल देव की वाइफ रोमी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 1983 के विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।

Edited By

Akash sikarwar