''स्टार ट्रेक'' फेम निकेल निकोल्स का निधन, 89 की उम्र में एक्ट्रेस ने ली अंतिम सांस

8/1/2022 9:33:35 AM

लंदन:1960 के दशक के शो ‘स्टार ट्रेक’ से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वालीं हाॅलीवुड एक्ट्रेस निकेल निकोल्स अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर को  उनके बेटे कील जॉनसन ने फैंस के साथ शेयर किया। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस निकेल निकोल्स की मौत नैचुरल डेथ मानी जा रही है। निकेल के निधन से पूरी इंडस्ट्री शॉक है।

PunjabKesari

 शनिवार को अपनी मां निकेल निकोल्स के निधन की जानकारी साझा करते हुए उनके बेटे कील जॉनसन ने एक पोस्ट साझा किया था।

PunjabKesari

फेसबुक के जरिए पोस्ट करते हुए कील ने लिखा था-'दोस्तों, फैंस, कलीग्स और पूरी दुनिया को मुझे ये बताते हुए खेद है कि बीती रात मेरी मां निकेल निकोल्स जिसने लंबे समय से आप सबकी दुनिया में उजाला किया था हमारे बीच नहीं रहीं… प्राकृतिक कारणों से उनकी मृत्यु हो गई है।'

PunjabKesari

निकेल निकोल्स के बेटे ने आगे लिखा-'वो आज हमारे बीच नहीं है लेकिन हमारे जहन में हमेशा रहेंगी। उनकी चमक हमारे आने वाली कई पीढ़ियों तक बरकरार रहेगी। उन्होंने अपनी जिंदगी बड़े अच्छे से जी है और हमारे लिए एक मॉडल तैयार करके गई हैं।'

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News