स्टारडस्ट अवार्ड 2016 में छाए सलमान-लुलिया से लेकर ऐश्वर्या-शाहरुख तक..देखें तस्वीरें

12/20/2016 7:03:57 PM

मुंबई- सोमवार रात स्टारडस्ट अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार वहां पहुंचे। सैंसुई कलर्स स्टारडस्ट अवॉर्ड्स को फराह खान, अभि‍षेक बच्चन और रितेश देशमुख ने होस्ट किया। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' और करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते। इस कार्यक्रम में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी शामिल हुई। इस अवार्ड शो में सबसे ज्यादा जिन्होंने ध्यान खिंचा वो थी लुलिया वंतूर। 

पहली बार लुलिया इस तरह से किसी अवार्ड शो में पहुंची थी। सलमान खान भी ब्लैक सूट में हमेशा की तरह काफी स्मार्ट लग रहे थे। सलमान, शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय सभी पहुंचे और काफी इंज्वॉय करते दिखे। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन एक दूसरे से कुछ यूं मिले। शाहरुख खान जया बच्चन के पैर छूकर उन्हें नमस्ते किए।

प्रियंका चोपड़ा काफी समय बाद भारत आईं और इस अंदाज में पहुंची की सबकी निगाहें पर प्रियंका चोपड़ा पर ठहर गईं। अभिनेता रणबीर कपूर भी ऋषि कपूर और नीतू सिंह के साथ पहुंचे। अभिनेत्री काजोल को ब्लैक विद ब्यूटी बोला जाए तो गलत नहीं होगा। सोनम कपूर और रेखा की एक साथ एक फ्रेम में नजर आई। श्रीदेवी और बोनी कपूर भी साथ में स्टारडस्ट अवार्ड शो में पहुंचे। सैय्यामी खेर को बेस्ट डेब्यू का अवार्ड मिला।