''स्टार ट्रेक'' फेम जोआन लिनविल का निधन, 93 की उम्र में ली अंतिम सांस

6/22/2021 12:43:41 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस जोआन लिनविल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 93 की उम्र में अंतिम सांस ली है। हालांकि, अभी निधन की वजह सामने नहीं आई है। जोआन लिनविल ने 'स्टार ट्रेक' में रोमुलन की भूमिका निभाने वाली पहली एक्ट्रेस थी। 

PunjabKesari
एक्ट्रेस के निधन पर एक्टर और राइटर Mark A. Altman ने ट्वीट कर दुख जताया है। कहा- जोआन लिनविल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। 

PunjabKesari
बता दें जोआन लिनविल ने 1950 से 1980 तक 100 से अधिक फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। इनमें 'स्टूडियो वन', 'क्राफ्ट थिएटर' और 'अल्फ्रेड हिचकॉक प्रेजेंट्स' जैसी सीरिज शामिल थी। 1961 में लिनविल ने 'द ट्वाइलाइट ज़ोन' के एक एपिसोड में काम किया। 1962 में एक्ट्रेस ने निर्देशक मार्क रिडेल से शादी की और उनके साथ दो बच्चे एमी और क्रिस्टोफर रिडल हैं। लिनविल ने अभिनय करियर के लिए सेवन स्टेप्स नामक एक पुस्तक भी लिखी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News