स्कूल बड्डी के साथ रैंप वॉक पर उतरे रणवीर सिंह, फैशन सेंस देख फैंस ने उड़ाया मजाक

10/20/2019 12:46:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को अक्सर उनके यूनिक स्टाइल में देखा जाता है, जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार फैंस को इनका अटपटा लुक काफी पसंद आता है, लेकिन कई बार यह अपने लुक के चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल होते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के अजीबो-गरीब  फैशन सेंस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसे देख फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं।

 
यह तस्वीरे रणवीर सिंह की वैडिंग जंक्शन शो की हैं, जहां वो अपनी स्कूल बड्डी सिमोन के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान एक्टर चमकदार कलर्ड जैकेट और ट्राइजर में चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और सिर पर कैप लगाए नजर आ रहे हैं।

साथ ही उनकी फ्रेंड सिमोन मैचिंग ड्रेस में रैंप पर दिखाई दे रही हैं।


 रणवीर सिंह की यह तस्वीरे देख फैंस सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

उनकी इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा, "यह बाबा का लुक है", वहीं दूसरे ने लिखा, "रॉकिंग वीर", तो किसी ने लिखा, "कार्टून नैटवर्क"। इस तरह रणवीर सिंह अपने इस लुक के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

Smita Sharma