Star Parivar Awards: ब्वॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं भारती, दिखे बाकि भी टीवी स्टार

5/15/2017 2:07:52 PM

मुंबई: 15वें स्टार परिवार अवॉर्ड्स का आयोजन वर्ली में  हुआ जिसमें टीवी जगत की कई फेमस हस्तियां रेड कार्पेट पर नजर आईं। कॉमेडियन भारती सिंह ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया के साथ तो प्रोड्यूसर एकता कपूर पापा जीतेंद्र के साथ सेरेमनी में पहुंचीं। वहीं 'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट रहीं मोनालिसा हसबैंड एक्टर विक्रांत सिंह के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। इनके अलावा, अनिता हसनंदानी- रोहित रेड्डी, आरजे प्रीतम- अमनजोत, सनाया ईरानी-मोहित सहगल सहित दूसरे कपल्स और सेलिब्रिटीज भी सेरेमनी में नजर आए।

इन्हें मिला अवॉर्ड...
फेवरेट जोड़ी :
दिव्यंका त्रिपाठी-करण पटेल ('ये है मोहब्बतें' के रमण और इशिता भल्ला)
फेवरेट पिता :करण पटेल ('ये है मोहब्बतें' के रमण)
फेवरेट मां : दिव्यंका त्रिपाठी ('ये है मोहब्बतें' की इशिता)
फेवरेट नया सदस्य (फीमेल) :सुरभि चांदना ('इश्कबाज' की अनिका)
फेवरेट नया सदस्य (मेल): कुणाल जय सिंह ('दिल बोले ओबेरॉय' के ओमकारा)
मोस्ट स्टाइलिश सदस्य : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और रिहाना मल्होत्रा ('इश्कबाज' की स्वेतलाना)
फेवरेट जज :करन जौहर (दिल है हिंदुस्तानी) और रेमो डिसूजा (डांस प्लस)
फेवरेट बेटी : अनन्या अग्रवाल ('मेरी दुर्गा' की दुर्गा) और अदिति राठौर ('नामकरण' की अवनी)
फेवरेट बेटा : नकुल मेहता ('इश्कबाज' के शिवाय)
फेवरेट सास :कृतिका देसाई खान ('मेरे अंगने में' की अम्माजी)
फेवरेट ससुर :विशाल सिंह ('यह रिश्ता क्या कहता है' के नैतिक)