कोई चुगलखोर तो कोई कामचोर, कुछ एेसे ही हिट स्टार्स BB12 में लगाएंगे तड़का

8/30/2018 11:23:28 AM

मुंबई: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' जल्द ही शुरू होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी इसे सलमान खान होस्ट करेंगे। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। एेसे में हाल ही में एक नाम और सामने आया है। खबरे है कि इस शो में पम्मी आंटी यानि सुमेर पश्रीचा में नजर आएंगे। 

 

PunjabKesari

 

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट रहे प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी इस बार शो में नजर आ सकती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दिव्या का शो में आना फाइनल हो गया है। शो में आम लोगों में दो गे पार्टनर, एक सास-बहु की जोड़ी, जुड़वा बहने, बार डांसर, ट्रांसजेंडर, सोशल मीडिया स्टार्स MNV और सिमरन भोला का नाम शामिल है। 

 

PunjabKesari


बता दें कि इस शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और टीवी एक्ट्रेस माहिका शर्मा की होगी। ये जोड़ी एक हफ्ते का  95 लाख रुपए लेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News