''सुशांत सिंह राजपूत'' का ''ब्रह्मास्त्र'' बॉलीवुड को बर्बाद कर देगा'' SSR की बहन मीतू सिंह ने दी इंडस्ट्री को बद्दुआ

9/11/2022 8:12:33 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले ही 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन उनका  परिवार, दोस्त  और फैंस आज भी काफी याद करते हैं। सुशांत के निधन के लिए उनका परिवार और फैन्स बॉलीवुड में चलने वाले भेदभाव और नेपोटिजम को दोषी मानते हैं।

वहीं अब सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह फिल्म इंडस्ट्री पर बरसी। उन्होंने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा है। मीतू सिंह ने सुशांत की तस्वीर शेयर कर बिना किसी का नाम लिए तंज कसा।

 

उन्होंने लिखा-'सुशांत का ब्रह्मास्त्र इस बॉलीवुड को बर्बाद करने के लिए काफी है। बॉलीवुड हमेशा लोगों पर राज करना चाहता था, कभी आपसी सम्मान और विनम्रता में कमी न आने दें।'

मीतू नेआगे लिखा- 'हम ऐसे लोगों को अपने देश का चेहरा कैसे बना सकते हैं जो नैतिक मूल्यों में इतने समृद्ध हैं? ढोंग करके जनता का दिल जीतने की उनकी कोशिश बेकार हो चुकी है। केवल गुणवत्ता और नैतिक मूल्य ही ऐसी चीज हैं जो प्रशंसा और सम्मान दिला सकते हैं।'

 

गौरतबल है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि बाद में सुशांत के परिवार की मांग और सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 
 

Content Writer

Smita Sharma