SSR की दोस्त स्मिता पारिख का खुलासा- सुशांत से पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थी रिया चक्रवर्ती

4/12/2021 3:03:58 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। एक्टर की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था। सुशांत की मौत के बाद कई तरह के खुलासे हुए थे। जिन्होंने ने सबको हैरान कर दिया था। हाल ही में सुशांत की दोस्त स्मिता पारिख ने रिया चक्रवर्ती को लेकर एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है।


स्मिता पारिख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। जब आदित्य ने रिया को छोड़ा तो वह कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी। एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।' स्मिता का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।


बता दें सुशांत की मौत के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी सामने आया था। रिया ने आदित्य को 23 बार कॉल किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और आदित्य को साल 2012 से लेकर 2014 के बीच कई बार एक-साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन इनके बीच अफेयर के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं रिया इन दिनों अपनी लाइफ को ठीक करने की कोशिश कर रही है। काफी समय के बाद रिया ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।

 

Content Writer

Parminder Kaur