SSR Case: रेहा को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाले शख्सों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस लेगी एक्शन
7/19/2020 1:38:12 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। सुशांत के फैंस का आरोप है कि उन्होंने ही एक्टर को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने जब सुशांत की मौत को एक महीना पूरा होने पर उनके साथ वाली तस्वीरें शेयर की थी, तो उन्हें फिर से जमकर ट्रोल होना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां भी मिली थी। जिसके बाद रेहा ने साइबर क्राइम डिपार्टमेंट से मदद भी मांगी थी। अब पुलिस ने रेहा की इस शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुलिंग का शिकार हो रही रेहा के मदद मांगने के बाद पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन दो लोगों के खिलाफ रेहा को तंग करने,भद्दे मैसेज और धमकी देने का आरोप लगा है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि रेहा चक्रवर्ती के कहने पर दो इंस्टाग्राम होल्डर्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन दो शख्सों के खिलाफ आईपीसी की धारा 507, 509 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत ये शिकायत दर्ज की गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो रेहा ने बीते शनिवार सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में इन दो शख्सों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भी दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द पकडने का आश्वासन दिया है।