सुशांत सिंह राजपूत केस: दोबारा जेल जाएंगी रिया चक्रवर्ती! ड्रग्स केस में एक्ट्रेस के खिलाफ गवाह बने ये दो शख्स
6/1/2021 10:26:39 AM

मुंबई दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 1 साल होने जा रहा है। लेकिन अभी तक इस मामले की जांच चल रही है। सुशांत केस में ड्रग एंगल आने के बाद से ही इसमें आए दिन नया सामने आता है। पिछले दिनों एनसीबी ने दिवंगत एक्टर के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फिर सोमवार यानी 31 मई को सुशांत के घर पर काम करने वाले कुक और हाउस हेल्पर को भी समन भेजकर पूछताछ के पूछताछ की गई।
अब जानकारी आ रही है कि नीरज और केशव ड्रग से जुड़े मामले में गवाह बन गए हैं। नीरज और केशव ड्रग से जुड़े मामले में गवाह बनते ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
दरअसल, एनसीबी ने केशव और नीरज सिंह को राजपूत की साथी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित 35 लोगों के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था। अब एनसीबी अधिकारियों ने केशव और नीरज सिंह दोनों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों बीते साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय उनके बांद्रा स्थित घर में मौजूद चार लोगों में शामिल थे।
बता दें कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर के पिता ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। ड्रग केस आने के बाद बाॅलीवुड की कई हस्तियों से इसे लेकर पूछताछ हुईं थी। वहीं रिया को तो 1 महीने के लिए जेल में भी रहना पड़ा था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

Guru Pradosh: आज इस समय मंदिर जाने से बदलेगी परिवार की दशा और ग्रह दोष में होगा सुधार

करसोग के देहरी में HRTC बस खाई में गिरी, 36 यात्री घायल

इस दिन रखा जा रहा है ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत, सही मुहूर्त में पूजा करने से मिलेंगे अचूक लाभ