एसएस राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया ऐलान, 10 पार्ट में बनाएंगे महाभारत

5/11/2023 3:56:58 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मेमकर एसएस राजामौली बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। दर्शक उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, अब उन्होंने अपनी फैंस को बड़ा तौहफा देने का ऐलान किया है। राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत का ऐलान कर दिया है। इस खबर से उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 


एसएस राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत का ऐलान करते हुए बताया है कि, वह इसे 10 पार्ट्स में बनाएंगे। ताकी सभी सीन्स को साफ तौर पर दिखाजा जा सके। उन्होंने बताया है कि, इसके सभी वर्जन को पढ़ेगे जिसमें शायद एक साल लग जाए। इसके बाद वे कहानी को अपने हिसाब से स्पिन देंगे जिसके बाद उसकी स्क्रिप्टिंग और कास्टिंग पर काम करेंगे। 

राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए ये भी बताया है कि, वह जो भी फिल्में बनाते हैं वह महाभारत के लिए उससे कुछ न कुछ सीखते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वे हर फिल्म के साथ महाभारत के लिए एक कदम आगे बढ़ते हैं।  महाभारत में कास्टिंग को लेकर सवाल पूछे जाने पर राजमौली ने कहा कि महाभारत के कास्ट ऐसे लिखे जाएंगे जो न पहले किसी ने देखे होंगे न सुने होंगे। 

राजामौली ने कहा कि- "मैं महाभारत को अपने अंदाज में दिखाउंगा। महाभारत की कहानी तो वही होगी लेकिन उसे मैं अलग अंदाज में पेश करूंगा।" इसके बाद उन्हें सवाल किया गया कि क्या वह महाभारत में आरआरआर के कलाकारों को इस फिल्म में कास्ट करने के बारे में सोचेंगे। इसके जवाब में राजामौली ने कहा कि, वे कहानी के किरदार लिखने के बाद ही इसपर सोचेगें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News