बिग बाॅस 12 फेम सृष्टि रोड़े की हुई सर्जरी,5 दिन से हाॅस्पिटल में एडमिट एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

6/28/2021 11:42:18 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 12' फेम सृष्टि रोड़े बीते 5 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सृष्टि के हाॅस्पिटल में भर्ती होने की खबर जानने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस खासा परेशान हो गए हैं। इस बात की जानकारी सृष्टि ने एक वीडियो शेयर कर दी।

PunjabKesari

इसके साथ ही सृष्टि ने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। सृष्टि की सर्जरी हुई है और एक्ट्रेस का कहना है कि वह अब रिकवर कर रही हैं। हालांकि सृष्टि ने अपने पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि उनकी किस कारण से सर्जरी हुई है।  

PunjabKesari

सामने आए इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने फेस मास्क भी लगाया हुआ है।

PunjabKesari

वीडियो के साथ उन्होंने  लिखा-'5 दिन हो गए, अभी भी अस्पताल में हैं लेकिन ठीक हो रही हूं, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

PunjabKesari

बता दें कि सृष्टि टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। सृष्टि फिर कोई है, छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे तमाम शोज में नजर आईं। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं। सृष्टि को गबरू गैंग नाम की फिल्म में नजर आएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News