तिरंगे की रौशनी में रंगा श्रीनगर का लाल चौक, कंगना बोलीं ''धर्म नहीं, केवल राष्ट्रीयवाद है देश की पहचान''

8/8/2021 10:42:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हमेशा देश के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। हालांकि कई बार उन्हें अपने बयानों के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन वह बेबाक बयानबाजी करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने श्रीनगर के घंटा घर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी में रंगे जाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

 


दरअसल, हाल ही में श्रीनगर के घंटा घर के लाल चौक को तिरंगे की रौशनी से रंगा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं इस पर  देश की कई हस्तियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लाल चौक की तिरंगे में रंगी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है।


पहली तस्वीर के साथ कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'साफ संदेश, सिर्फ कश्मीर ही नहीं कश्मीर के बहन-भाई, सब जनता हमारी है, जय हिंद'।

 

दूसरी तस्वीर साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'धर्म किसी भी देश की पहचान नहीं बन सकता, केवल राष्ट्रीयवाद बन सकता है।' सोशल मीडिया पर कंगना के यह दोनों पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 


वर्कफ्रंट पर, कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म थलाइवी भी जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati