कभी सांवली, दांतों में ब्रेसेस लगाती थी श्रीदेवी की 19 साल की बेटी, 5 साल में इतनी बदली गई है खुशी कपूर

11/5/2019 12:40:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर 5 नवंबर को अपना 19वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। खुशी ने चाहे  बॉलीवुड डेब्यू ना किया हो लेकिन वह अपनी बहन जाह्नवी से कम पॉपुलर नहीं हैं।

खुशी अक्सर अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनका एथनिक स्टाइल हो या वेस्टर्न वह हर लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं।

आज अपनी बोल्ड अदाओं से इंप्रेस करने वाली खुशी पहले काफी अलग दिखती थीं।  

अगर खुशी की पुरानी तस्वीरें देखीं हों तो अंतर साफ समझ आएगा। खुशी पहले सांवली सी, ओवरवेट हुआ करती थी।

वह दांतों में ब्रेसेस लगाती थी। उन्होंने अपना ये ट्रांसफॉर्मेशन बीते 5 साल में किया।

बता दें कि खुशीन्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एनरोल कराया है। वह एक्टिंग कोर्स करने के लिए न्यूयॉर्क गई हैं, जिसके बाद वे बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं।

खुशी के बर्थडे पर डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने उनकी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने खास कैप्शन लिखा है। 

 

Smita Sharma