दुनिया को अलविदा कहने से पहले ऐसे मुस्कुरा रही थी बॉलीवुड की ''चांदनी''

2/22/2019 4:14:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को दुनिया को अलविदा कहे 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। इन दिनों श्रीदेवी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें  श्रीदेवी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल, ये तस्वीर श्रीदेवी की मौत से कुछ दिन पहले की हैं। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीदेवी दुबई में अपने भांजे की शादी अटेंड करने पहुंची थी। वहां उनके होटल के कमरे में मौत हो गई। श्रीदेवी के फैंस आज भी उन्हें काफी याद करते हैं। श्रीदेवी का परिवार तो अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। 

 

 


आत्मा की शांति के लिए रखी पूजा

बता दें कि हाल ही में श्रीदेवी की बरसी के मौके पर उनके पति बोनी कपूर ने चेन्नई में एक पूजा रखी थी। इस पूजा में बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ शामिल हुए थे। इनके अलावा अनिल कपूर भी थे। 

 

Konika