Video: जान्हवी के फोन पर दिखा मां श्रीदेवी का वॉलपेपर, फैंस बोले- ''मां को खोने का दर्द इसकी आंखो में दिखता है''
5/4/2023 2:39:33 PM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स की वजह से खूब लाइमलाइट बटौरती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सभी जानते हैं कि, जान्हनी दिवगंत मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं। मां के जाने के बाद अक्सर जानह्वी उन्हें याद करती नजर आती हैं। हाल ही में जान्हवी की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एक बार फिर मां के लिए उनका प्यार नजर आया है।
जान्हवी के फोन पर दिखा मां श्रीदेवी का वॉलपेपर
सामने आए वीडियो में जान्हवी कपूर को पैपारजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनके फोन की स्क्रीन कैप्चर हुई है। जिसमें जान्हनी ने मां श्रीदेवी के साथ उनके बचपन की फोटो लगी हुई है। लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस इस दौरान बेज पैंट के साथ ग्रे कल की ओवरसाइज हुडी पहनी हुई थी। इस आउटफिट में जान्हवी काफी अच्छी लग रही थीं।
A post shared by Janhvi Kapoor Fanclub (@janhvi.kapoor.fanclub)
वीडियो देख फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
बता दें कि, वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी जान्हवी और उनकी मां के बीच के प्यार को खूब सराह रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-' उसके फोन पर श्रीदेवी जी का वॉलपेर है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- ' मां बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। जो मां के जाने के बाद भी बना रहता है। लव यू मां।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'उसे यह दर्द हमेशा के लिए है मैं उसकी आंखों में महसूस कर सकती हूं ... एक माँ को खोना एक लड़की के लिए बहुत बड़ी बात है .... क्योंकि अब वह बहुत अच्छा कर रही है और मां ये देखने के लिए नहीं है ... मैंने अपनी मां को खो दिया है इसलिए मैं उसके दर्द को हमेशा महसूस कर सकती हूं ..।'
इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जाह्नवी के पास वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह जूनियर एनटीआर की ‘एनटीआर 30’ का भी हिस्सा हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है।