अबू धाबी में श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी ने बाॅयफ्रेंड संग रचाया निकाह, लाल जोड़े में खूबसूरत नजर आई एक्ट्रेस

3/20/2020 11:17:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिवंग्त एक्ट्रेस श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी सजय अली शादी हाल ही में बाॅयफ्रेंड अहद रजा मीर संग शादी के बंधन में बंध गई है। सजल ने 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था।

सजल ने अबू धाबी में बाॅयफ्रेंड संग निकाह किया। इस निकाह की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।

इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। इन दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। एक्ट्रेस ने हल्दी से लेकर निकाह तक की सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

जहां  हल्दी सेरेमनी में सजय व्हाइट कलर के लहंगे में दिखीं। वहीं निकाह पर वह रेड कलर का लहंगा पहने नजर आईं। सटबल मेकअर, गले का नेकलेस,मांग टीका सजल के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

उनके पति अहद सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे। तस्वीरों में ये दोनों कपल अच्छे लग रहे हैं। कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहें हैं।

बता दें कि सजल एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और उनकी भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है। सजल ने फिल्म माॅम से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों से ज्यादा सजल पाकिस्तान के सीरियल्स में सक्रिय हैं।

वह 'नादानियां', 'मस्ताना माही', 'मेरी लाडली', 'अहमद हबीब की बेटियां'जैसे पाकिस्तानी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं अहद भी एक एक्टर हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अहद और सजल जल्द ही जी5 के सीरीज 'धूप की दीवार'में नजर आएंगे। 

 

Smita Sharma