चीन में दिखाई जाएगी श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम', इस दिन होगी रिलीज
2/27/2019 3:22:32 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की 24 फरवरी को पहली बरसी थी। इस मौके पर बॉलीवुड ने उन्हें श्रद्धांजली दी। कपूर फैमिली ने चेन्नई में श्रीदेवी के लिए एक विषेश पूजा आयोजित की। वहीं अब खबरें आई हैं कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' को चीन में रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक पोस्टर शेयर कर दी है। इस पोस्टर में श्रीदेवी गंभीर नजर आ रही है।
#Xclusiv: Sridevi’s final major film #Mom will release in #China on 22 March 2019... Zee Studios International release... Poster for local audience: pic.twitter.com/mgJQitTohq
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 26, 2019
पोस्टर को रेड कलर किया गया है और इसमें चीनी भाषा में फिल्म की डिटेल्स लिखी गई है। तरण आर्दश ने ट्वीट कर कहा- श्रीदेवी की आखिरी बड़ी फिल्म 'मॉम' को चीन में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 22 मार्च, 2019 रखी गई है। वहीं इस पोस्टर को चीन की लोकल ऑडियंस के लिए जारी किया गया है।
फिल्म माॅम की बात करें तो भारत में यह फिल्म 7 जुलाई, 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, साजिल अली और अदनान सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
दुबई में हुआ था निधन
बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। एक होटल के बाथरूम में श्रीदेवी का निधन हुआ। उनकी मौत के 3 दिन बाद तक सभी यही समझते रहे कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनकी मौत का राज और गहरा दिया। इस रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीदेवी का निधन दुर्घटनावश बॉथरूम के बाथटब में डूबने से हुआ था। 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया और हजारों फैंस ने उनको नम आंखों के साथ विदाई दी थी।