"काला चश्मा" पर पति के साथ श्रीदेवी का आखिरी डांस वीडियो आया सामने

2/25/2018 8:09:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं। उनका शनिवार रात कार्डिक अरेस्ट होने से दुबई में निधन हो गया। वह अपने भांजे की शादी में हिस्सा लेने गई थीं। एक्ट्रैस की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के आखिरी डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बोनी कपूर के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी आपनी बेटी के साथ भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गए थे। इस शादी में पूरा कपूर परिवार पहुंचा था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी जमकर डांस कर रहे हैं। चार दिन पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि श्रीदेवी अपनी फैमिली के साथ यह आखिरी डांस होगा। श्रीदेवी के पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी शादी के प्रोग्राम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि यह आखि‍री तस्वीर है। मशहूर अदाकार की मौत की खबर से फिल्म जगत सदमें में है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस अपनी चहेती एक्ट्रैस के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।