लखनऊ में श्रीदेवी ने खेली थी कुछ इस अंदाज में होली, पीठ पर लिखवाया बोनी का नाम

3/3/2018 9:42:29 AM

मुंबई: देश में होली का खुमार चढ़ गया है। भले ही श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है।  लेकिन होली से उनकी कुछ यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी। 

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसमें श्रीदेवी रंगों के साथ  नज़र आ रही हैं। बता दें कि यह तस्वीर साल 2013 की है। श्रीदेवी ने लखनऊ के सहारा सिटी में होली खेली थी। इस दौरान श्रीदेवी ने अपनी पीठ पर गुलाल से बोनी कपूर का नाम लिखवाया था। इस तस्वीर को देखकर पता चलता है कि श्रीदेवी बोनी से कितना प्यार करती थीं।