श्रीदेवी का निधन: अर्जुन कपूर समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची अनिल कपूर के घर, Photos

2/26/2018 6:18:57 PM

मुंबईः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। ताजा खबरों के मुताबिक उनका निधन कार्डिएक अटैक की वजह से हुआ।सोतेली मां श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर अर्जुन कपूर फिल्म की शूंटिग छोड़कर चाचा अनिल के घर पर पहुंचे। श्रीदेवी ने दुबई में अपनी अंतिम सांसे ली। 


बता दें श्रीदेवी का पूरा परिवार अभी बाहर है इसलिए लोग अनिल कपूर के घर जा रहे हैं। अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारें अनिल कपूर के घर पहुंचे।



अर्जुन अमृतसर में फिल्म 'नमस्ते इंग्लैड' की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन श्रीदेवी की निधन की खबर सुन वो मुंबई के लिए रवाना हो गए।

अनिल कपूर और सोनम कपूर के वापिस आ जानें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा भी अनिल कपूर के घर पहुंची।