''चांदनी'' की डेथ एनिवर्सरी: मां की तीसरी पुण्यतिथि पर जाह्नवी-खुशी ने चेन्नई वाले घर में पापा संग की पूजा

2/24/2021 10:12:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी की 24 फरवरी को तीसरी पुण्यतिथि है। हवा हवाई के नाम से फेमस श्रीदेवी आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गई थीं। आज श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर एक तरफ जहां फैन्स उन्हें याद कर रहे हैं वहीं श्रीदेवी के परिवार ने उनके लिए चेन्नई स्थित घर में उनके पूजा कराई।

साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद हर साल परिवार चेन्नई के मायलापोर में दिवंगत एक्ट्रेस के घर जाकर उनकी स्मृति में पूजा करने जाता है। ऐसे में सोमवार को श्रीदेवी के परिजनों बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर तिथि (हिंदी कैलेंडर) के अनुसार पूजन किया।

तिथि के अनुसार 22 फरवरी को यह  पूजा की जानी थी। श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि से पहले बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने चेन्नई में पूजा-अर्चना की। 

24 फरवरी  2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने दुबई गईं थी। दुबई के एक होटल में हुए एक दर्दनाक हादसे में हुआ था। पोस्टमार्टम के मुताबिक श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह हो गई थी। कहा जाता है कि उनकी मौत दिल के दौरे से हुई लेकिन उनकी मौत आज तक संदिग्ध ही बनी हुई है।

बता दें कि श्रीदेवी  बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड डेब्यू से पहले अलविदा कह गई थीं। जाह्ववी ने फिल्म धड़क से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट ईशान खट्टर थे।

फिलहाल जान्हवी फिल्म रूही में नजर आएंगी। इसमें उनके के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा वो दोस्ताना 2 और गुड़ लक जैरी में भी नजर आने वाली हैं। 

Content Writer

Smita Sharma