श्रीदेवी की पहली बरसी पर चेन्नई वाले घर में स्पेशल पूजा कराएंगे पति बोनी, मिस्ट्री बना हुआ है एक्ट्रेस का यूं जाना

2/8/2019 12:17:18 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 1 साल होने वाला है। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। किसी को ये अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पसंदीदा एकट्रेस इतनी जल्दी सबको छोड़कर चली जाएंगी। बीते साल 24 फरवरी 2018 को एक हादसे में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। वहीं तिथि के हिसाब से उनकी बरसी 14 फरवरी 2019 को है।

इसके लिए बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए पूजा करेंगे। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूजा में जाह्नवी-खुशी और बोनी के अलावा, अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता के साथ शामिल होंगे। वहीं क्लोज फैमिली मेंबर्स भी इस पूजा में शामिल होंगे। 

बता दें कि श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था। दुबई के एक होटल के कमरे में एक्ट्रेस मृत पाई गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के कमरे के बाथरूम में बाथटब था जिसमें श्रीदेवी पाई गई थीं। 

ZERO में थीं स्पेशल अपीयरेंस

श्रीदेवी आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ZERO में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं। निधन से पहले श्रीदेवी शाहरुख की फिल्म के लिए शूट कर चुकी थीं।


 

Smita Sharma