परिवार के साथ श्रीदेवी के बिताए गए वो आखिरी पलों का Video आया सामने

2/23/2019 11:40:20 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को इस दुनिया से गए हुए कल 1 साल पूरा हो जाएगा। बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था। फैंस के दिलों में अभी भी उनकी यादें जिंदा है। इसी तरह उनकी फैमिली भी उन्हें भुला नहीं पाई है। हाल ही में अब श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सरी के अवसर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को बोनी कपूर ने अपनी 22वीं सालगिराह पर शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी के साथ बिताए गए आखिरी पल कैसे थे। कुछ समय पहले वह उस शादी की तस्‍वीरों में मुस्‍कुराते हुए द‍िख रही थीं, जिसमें शरीक होने वह दुबई गई थीं। उन तस्‍वीरों में श्रीदेवी को खुश देखकर कोई नहीं सोच सकता था क‍ि चंद घंटों के बाद श्रीदेवी अतीत बन जाएंगी और हम बस कहान‍ियां सुना करेंगे। 

दुबई में हुआ था निधन

बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। एक होटल के बाथरूम में श्रीदेवी का न‍िधन हुआ। उनकी मौत के 3 द‍िन बाद तक सभी यही समझते रहे क‍ि उनकी मौत कार्ड‍ियक अरेस्‍ट की वजह से हुई है। लेकिन पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट ने उनकी मौत का राज और गहरा द‍िया। इस रिपोर्ट में बताया गया क‍ि श्रीदेवी का निधन दुर्घटनावश बॉथरूम के बाथटब में डूबने से हुआ था। 28 फरवरी को श्रीदेवी का अंतिम संस्‍कार क‍िया गया और हजारों फैंस ने उनको नम आंखों के साथ व‍िदाई दी।

श्रीदेवी की बरसी पर रखी थी पूजा 

14 फरवरी चेन्नई में श्रीदेवी की बरसी पर एक विशेष पूजा रखी गई थी। इस पूजा में उनका पूरा परिवार शामिल था। दरअसल, हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 14 फरवरी को उनकी बरसी थी।
 

Neha