''हैप्पी बर्थडे मम्मा..मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस..दिवंगत मां श्रीदेवी के नाम जाह्नवी का दिल छूने वाला पोस्ट, खुशी ने भी यूं किया याद

8/13/2022 10:57:28 AM

मुंबई: कहते हैं कि मां अपने बच्‍चे की शक्‍ल देखकर उसके दिल का हाल बता सकती है। वहीं मां के बिना हमारी जिंदगी भी अधूरी होती है। जब भी बच्‍चे को कोई तकलीफ होती है तो उसके मुंह से सबसे पहले मां शब्‍द ही निकलता है। इंसान चाहे कितनी भी तरक्की कर ले अगर उसके सिर पर मां का साया नहीं तो हर खुशी अधूरी लगती है। ऐसे ही दर्द से बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर गुजर रही हैं।

PunjabKesari

24 फरवरी साल 2018 को मां श्रीदेवी के निधन से जाह्नवी-खुशी दोनों बुरी तरह टूट गईं थीं। भले ही दोनों बहनें अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं लेकिन अक्सर उन्हें मां श्रीदेवी को याद करते देखा जाता है। वहीं एक बार फिर दोनों ने अपनी मां के साथ बिताए पलों को याद किया। दरअसल, 13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास दिन पर उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देते हुए दिल को छू लेने वाली तस्वीरें शेयर कीं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

जाह्नवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की जो उनके बचपन की। तस्वीर में श्रीदेवी को अपनी नन्हीं बेटी जाह्नवी को पकड़े हुए देखा जा सकता है।  इसे शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मम्मा मैं आपको हर रोज ज्यादा से ज्यादा मिस करती हूं। आई लव यू फॉरएवर।'

PunjabKesari

खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी बेटी खुशी के गाल पर  किस करती दिख रही हैं। दोनों कपूर बहनों ने खास दिन पर अपनी मां को दिल खोलकर याद किया।
 

PunjabKesari

दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें फैंस के दिलों में जिंदा हैं। श्रीदेवी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के भी लोग दीवाने थे। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। 24 फरवरी साल 2018 का दिन सिनेमा जगत और फैंस के लिए बेहद बुरा था। इस दिन श्रीदेवी के आकस्मिक निधन ने सभी को हिलाकर रखा दिया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News