Pics: इटली में छुट्टियां मना रही है श्रीदेवी और उनकी बेटियां जाह्नवी-खुशी, देखें तस्वीरें

1/16/2017 1:25:44 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी हाल में छुट्टियां मनाने अपने पति बोनी कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ इटली के फ्लोरेंस शहर गई थी। फ्लोरेंस में कपूर परिवार Stefano Ricci के फैशन शो में भी शामिल हुआ।

श्रीदेवी ने अपनी बेटी जाह्नवी के साथ फोटोशूट भी करवाया जिनकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। फ्लोरेंस में खुशी और जाह्नवी ने भी कई खूबसूरत फोटोशूट करवाए। इस दौरान ब्लैक ड्रैस में दोनों बहने काफी शानदार लग रहीं थी। 

फ्लोरेंस के बाजार में जाह्नवी और खुशी ने खूब शॉपिंग भी की। इस तस्वीर में दोनों बहने शॉपिंग बैग्स लिए दिख रही हैं।