श्रीदेवी के 56वें बर्थ-डे पर एक्ट्रेस बेटी और देवर अनिल कूपर ने कुछ यूं किया विश, देखें तस्वीरें

8/13/2019 11:34:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का 13 अगस्त को 56वां बर्थ-डे है। इस दौरान उनकी एक्ट्रेस बेटी जाह्नवी कपूर ने मां को याद करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि 'आई लव यू मम्मा'। वहीं जाह्नवी की इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज ने भी जाह्नवी के कमेंट पर अपना प्यार भेजा है। इनमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। आइए, जानते हैं श्रीदेवी की लाइफ से जुड़ी कुच बातें...

 

- श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को चेन्नई में हुआ था और वह 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया से अलविदा हो गई। 

-  श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" थी, जिन्हें पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।। 

- 1980  और 1990 के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली एक्ट्रेस में शामिल थीं और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस माना जाता है। 

 

- श्रीदेवी ने लगभग 300 फिल्मों में काम किया और 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

वहीं, श्रीदेवी के देवर और एक्टर अनिल कूपर ने सोशल मीडिया में उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंले लिखा है कि " आज एक बड़ा दिन है आपका 56 वां जन्मदिन वैसे ही सेलिब्रेट होगा, जैसा इस दिन होता। आपका यूं चले जाने का दर्द गहराई से महसूस होता है, लेकिन आपकी मुस्कुराहट और हमारे जीवन में आपके द्वारा लाई गई खुशी को याद करते हुए हमें आपकी यादों में एक कर देता है। आप हमें रोज याद आती हैं ...श्रीदेवी!" 

 

 

Smita Sharma