श्रीलंका में बजा सुशांत के न्याय का डंका, जगह-जगह लगे दिखे दिवंगत के बिलबोर्ड, तस्वीरें शेयर कर बहन श्वेता ने किया धन्यवाद

10/10/2020 11:08:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को भले ही चार महीने पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अभी भी उनके फैंस और परिवार में एक्टर की यादों का सिलसिला बर्कारार है। सुशांत के फैंस अभी भी अपने चहेते एक्टर के न्याय के लिए आवाज उठा रहे हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई को न्याय दिलाने में जुटी हुई है और सुशांत के वॉरियर्स का भी हौंसला बुलंद करती रहती हैं। अब हाल ही में श्वेता ने श्रीलंका में लगे सुशांत के बिलबोर्ड्स की तस्वीरें शेयर की हैं और उनके फैंस का हौंसला बढ़ाया है।


श्वेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रीलंका की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सुशांत की न्याय की मांग वाले बहुत सारे बिलबोर्ड्स की तस्वीरें हैं।

ये सभी बोर्ड श्रीलंका में अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'शुक्रिया श्रीलंका #Justice4SushantSinghRajput'।


बता दें इससे पहले भी श्वेता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर लगे पोस्टर्स और बिलबोर्ड्स की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की गई है। ये भी बता दें सुशांत की न्याय की मांग का डंका न सिर्फ इंडिया में ही बल्कि देश विदेश में कई जगह पिट चुका है। 


याद दिला दे सुशांत सिंह राजपूूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हडकंप मच गया था और फैंस तब से लगातार एक्टर के न्याय की आवाज उठा रहे हैं।

 

suman prajapati