कोरोना से जंग हारे श्रीलंका के मशहूर सिंगर सुनील परेरा, 68 की उम्र में ली अंतिम सांस

9/11/2021 8:22:19 AM

मुंबई: श्रीलंका के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सुनील परेरा का निधन हो गया। सुनील परेरा ने  68 की उम्र में अंतिम सांस ली।कोरोनावायरस से संबंधित बीमारियों के कारण सुनील का निधन  हुआ है। 

सुनील पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राजधानी कोलंबो के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया। वह पिछले हफ्ते घर लौटे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया और सोमवार को उनका निधन हो गया।

कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य नियमों के कारण कोलंबो के मुख्य कब्रिस्तान में उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए।

सुनील और उनके बैंड ''जिप्सी'' को बैला में महारत हासिल थी। बैला श्रीलंका में लोकप्रिय संगीत का एक रूप है जिसकी जड़ें पुर्तगाली उपनिवेशवाद के दौर से जुड़ी हैं।

Content Writer

Smita Sharma