कोरोना से जंग हारे श्रीलंका के मशहूर सिंगर सुनील परेरा, 68 की उम्र में ली अंतिम सांस
9/11/2021 8:22:19 AM

मुंबई: श्रीलंका के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सुनील परेरा का निधन हो गया। सुनील परेरा ने 68 की उम्र में अंतिम सांस ली।कोरोनावायरस से संबंधित बीमारियों के कारण सुनील का निधन हुआ है।
सुनील पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राजधानी कोलंबो के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया। वह पिछले हफ्ते घर लौटे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया और सोमवार को उनका निधन हो गया।
कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य नियमों के कारण कोलंबो के मुख्य कब्रिस्तान में उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए।
सुनील और उनके बैंड ''जिप्सी'' को बैला में महारत हासिल थी। बैला श्रीलंका में लोकप्रिय संगीत का एक रूप है जिसकी जड़ें पुर्तगाली उपनिवेशवाद के दौर से जुड़ी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो घर में होने लगेगा सब अशुभ

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी