4 महीने पुराना वीडियो आया सामने पार्टी से निकलते पति को बोलीं श्रीदेवी, कुछ दिखाई नहीं दे रहा जी

3/20/2018 5:11:06 PM

मुंबई. श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे पति बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं।यह वीडियो अक्टूबर 2017 का है।  यह वीडियो तब का है जब जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर हुई दीवाली पार्टी रखी गई थी।

 

 

इसमें देखा जा सकता है कि पार्टी से निकलते समय अख्तर के घर के बाहर मौजूद फोटोग्राफर्स की फ्लैश लाइट के कारण श्रीदेवी परेशान हो गई थी। 

 

एक बार वे बोनी से कहती हैं कि उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं, रोशनी से परेशान श्रीदेवी किसी और की कार में बैठ जाती हैं। तब बोनी उन्हें कहते हैं कि उनकी कार आगे है। पहले तो श्रीदेवी जवाब देती हैं कि वे आगे जाकर कार बदल लेंगी। लेकिन बाद में वे उतरकर अपनी कार में चली जाती हैं।

 

Punjab Kesari