तमिल निर्देशक एसपी जननाथन के निधन पर श्रुति हासन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आप मेरे ख्यालों में हमेशा रहेंगे

3/15/2021 4:43:25 PM

मुंबई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल निर्देशक एसपी जननाथन का 14 मार्च को निधन हो गया। एसपी जननाथन ने 61 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एसपी जननाथन घर में बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। निर्देशक के निधन से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है। एसपी जननाथन के निधन पर एक्ट्रेस श्रुति हासन सहित अन्य कई साउथ स्टार्स ने शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


एक्ट्रेस श्रुति हासन ने डायरेक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''भारी मन के साथ हम एसपी जननाथन सर को अलविदा कह रहे हैं। आपके साथ काम करना मेरा सौभग्य था सर। आपके शब्दों और समझदारी का शुक्रिया, आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे। उनके परिवार को मेरी सांत्वनाएं।''

श्रुति के अलावा साउथ एक्टर विजय सेतुपति ने भी तस्वीर शेयर कर एसपी जननाथन को अलविदा कहा है। विजय डायरेक्ट से मिलने अस्पताल भी गए थे और उनकी हालत देखकर रो पड़े थे। दरअसल श्रुति और विजय ने एसपी जननाथन की आखिरी फिल्म लाबम में काम किया है। विजय इस फिल्म में हीरो हैं।

साउथ एक्टर आर्य ने भी एसपी जननाथन की तस्वीर शेयर कर शोक व्यक्त किया है और लिखा- यकीन नही होता कि ये सच है। वे अब हमारे साथ नही रहे। ये बहुत दुख की बात है। मैं अपनी लाइफ में एक अच्छे इंसान से मिला। हम आपको हमेशा याद करेंगे सर।

इसके अलावा साउथ डायरेक्टर मोहन राजा ने भी दुख जाहिर किया है और लिखा- ये सच में दिल को दहला देने वाला है। RIP #SPJananathan sir एक महान आत्मा को हमेशा याद किया जाना चाहिए।


बता दें  एसपी जननाथन अपनी अपकमिंग पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म लाबम में बिजी थे। एसपी जननथन ने कहा कि वे कुछ समय के लिए फिल्म एडिटिंग से ब्रेक ले रहे हैं और लंच के लिए घर जा रहे हैं। जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी टीम के सदस्य उनके घर पहुंचे और देखा कि एसपी जननथन फ्लोर पर बेहोश पड़े हैं। फिल्म लाबम में एक्टर विजय सेतुपति और श्रुति हासन मुख्य किरदार में हैं। एसपी जननथन ने 2003 में तमिल फिल्म इयारकई से डेब्यू किया थाl इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl 

Content Writer

Parminder Kaur