साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

6/29/2022 10:17:30 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई चौकाने वाली खबर सामने आई रहती है। हाल ही में चेन्नई से एक शॉकिंग न्यूज सामने आई है। साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन हो गया है। पति के निधन से एक्ट्रेस की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना के पति विद्यासागर काफी समय से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं कोरोना वायरस होने के बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिर 29 जून की सुबह वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

 

मीना के पति विद्यासागर के निधन पर एक्टर सरथकुमार ने ट्वीट कर शोक जताया है और उनके परिवार को साहनभूति दी है।  


 
बता दें, मीना साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने साउथ के अलावा अन्य कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। 
 

 

Content Writer

suman prajapati