जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही कीर्ति सुरेश, इस म्यूजिक डायरेक्टर को बनाएंगी हमसफर
2/16/2021 12:32:03 PM
मुंबई. साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस जल्द ही म्यू्जिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। अब दोनों ने हमसफर बनने का फैसला लिया है।
शादी को लेकर अभी कीर्ति और अनिरुद्ध ने कोई बात नही की है। लेकिन इस खबर को सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं। कीर्ति की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। कीर्ति और अनिरुद्ध एक-साथ रेमो, थाना सेरधा कूटम और अग्नयाथवसी जैसी फिल्मों में काम कर चुकें हैं। इसके बाद इनकी एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आईं।
काम की बात करें तो कीर्ति ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें तमिल, तेलगु और मलयालम भाषा की फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बहुत जल्द महेश बाबू के साथ फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आने वाली है।