साउथ एक्टर शिवराम का निधन, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

12/5/2021 9:51:14 AM

मुंबई. साउथ एक्टर शिवराम का शनिवार को 83 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर 30 नवंबर को अपने घर में पूजा करते समय गिर गए थे, जिसके बाद शिवराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर की बढ़ती उम्र को देखते हुए डॉक्टर उनकी सर्जरी नहीं कर सके। इसके बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 


शिवराम के बेटे एल लक्ष्मीश ने कहा, 'मेरे पिता शिवराम अब हमारे बीच नहीं हैं। प्रशांत अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें ठीक करने में अपने सर्वोत्तम प्रयास किंतु लेकिन दुर्भाग्यवश किस्मत ने कुछ और ही सोच रखा था तथा हमें यह स्वीकार करना होगा।'

 
बता दें शिवराम ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में 1958 में अपने करियर की शुरूआत की थी। 1965 में फिल्म 'बेरेथा जीवा' से डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्टर अपने बड़े भाई एस रामनाथन के साथ मिलकर राशी ब्रदर्स के बैनर तले कन्नड़ इंडस्ट्री में कई फिल्मों का निर्माण भी किया। एक्टर और डायरेक्टर रहे शिवराम सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म धुरई का निर्माण भी किया गया था।

Content Writer

Parminder Kaur