फेमस कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का हार्ट अटैक से निधन, 39 की उम्र में ली अंतिम सांस

6/8/2020 7:14:02 AM

मुंबई:  साल 2020 की शुरुआत कई मायनों से अच्छी नहीं हैं। साल की शुरुआत में जाहां एक तरफ पूरा देश कोरोना का कहर से जूझ रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ अब तक इंडस्ट्री के  कई दिग्गज स्टार्स का निधन हो गया है। फिर चाहे इसमें बॉलीवुड स्टार्स, साउथ स्टार्स हो टीवी के सितारे हों। इसी बीच एक और एक्टर दुनिया को अलविदा कह चला। जी हां,साउथ के जाने माने एक्टर चिरंजीवी सर्जा का निधन हो गया। एक्टर ने महज 39 की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरें हैं कि उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया है, जिसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है।

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया। एक्टर को सांस संबंधी समस्या थी और उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री सदमें में है। सोशल मीडिया पर सितारें चिरंजीवी सर्जा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि चिरंजीवी एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई थे और साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग अर्जुन सारजा के भतीजे थे। वे कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर शक्ति प्रसाद के पोते थे।

PunjabKesari

साल 2018 में उनकी शादी हुई थी। उन्होंने कैथलिक और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा 10 से एक दूसरे के साथ थे। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो बेंगलुरू में जन्में चिरंजीवी ने 2009 में आई फिल्म वायुपुत्र से करियर की शुरुआत की थी।फिल्म को उनके अंकल किशोर सरजा ने डायरेक्ट किया था। चिरंजीव सरजा ने अपने 11 साल लंबे करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया। वह चिरु, कैम्पेगौड़ा, वरदनायका, व्हिसल, चंद्रलेखा, रामलीला, सीजर, अम्मा आई लव यू, खाकी, आद्या और शिवार्जुना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News