फिर बिगड़ी बंगाली एक्टर सौमित्रा चटर्जी की तबीयत, बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रही हैं समस्याएं

11/2/2020 2:54:31 PM

मुंबई. बंगाली एक्टर सौमित्रा चटर्जी 6 अक्तूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर को आईसीयू में रखा गया था। सौमित्रा चटर्जी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड ICU से नॉन-कोविड सेक्शन में शिफ्ट कर दिया गया था। एक्टर की हालत लगातार गिरती जा रही है। सौमित्रा की हालत इस समय बहुत नाजुक बनी हुई है। उनके हीमोग्लोबिन के स्तर में उतार चढ़ाव के बाद खून चढ़ाया गया।

PunjabKesari
अस्पताल के डॉक्टर ने एक्टर के स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी दी है। डॉक्टर ने कहा-‘बढ़ती उम्र की वजह से उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही है। हम आगे होने वाली समस्याओं से लड़ रहे हैं। उनका हीमोग्लोबिन स्तर गिरता जा रहा है।, जो अब थोड़ा ठीक हो गया है। उन्हें खून चढ़ाया गया है। उनका रक्तस्राव वाला भाग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं है। हीमोग्लोबिन में उतार चढ़ाव है।‘

PunjabKesari
डॉक्टर ने आगे कहा- हम उनके शरीर के अन्य अंगों के कार्य करने पर भी नजर रखे हुए हैं। उनके न्यूरोलॉजिकल इश्यूज को पूरी तरह से ठीक नहीं माना गया है। यह सौमित्र के पूरी तरह ठीक होने में समस्या पैदा कर रहा है। उनके अंग कार्य कर रहे हैं। यूरिन और ऑक्सीजन पार्ट ठीक हैं।‘ ‘हमें उनके ठीक होने की पूरी उम्मीद है।  तीसरे डायलिसिस पर विचार किया जा रहा था लेकिन रक्तस्राव की वजह से कुछ हल्के शारीरिक परिवर्तन हुए हैं इसलिए उन्हें अभी डायलिसिस नहीं दिया जा सकता।‘

PunjabKesari
बता दें सौमित्र चटर्जी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर का कोरोना तो ठीक हो गया। लेकिन एक्टर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सौमित्रा चटर्जी ने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News