शादी के बंधन में बंधे प्रियंका के जेठ-जेठानी, व्हाइट गाउन में Princess की तरह दिखीं सोफी

6/30/2019 4:31:26 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी दूसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसमें जो औक सोफी वेडिंग ड्रेस में दिख रहे हैं।

जानाकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कपल ने साधारण ढंग से शादी कर ली थी। इस शादी में कुछ खास लोग ही मौजूद थे। वहीं अब दोनों ने धूमधाम से शादी की है, जिसमें इनके दोस्तों समेत परिवार के सभी सदस्य दिखाई दे रहे हैं। 

सामने आई वेडिंग की तस्वीरों में सोफी व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथ में व्हाइट फ्लॉवर्स भी पकड़े हैं। तस्वीर में सोफी के सामने जो जोनस छाता लिए हुए खड़े हुए हैं। हालांकि जो का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन वो भी ब्लैक सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर जो और सोफी की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा के लुक पर सबकी निगाहें टिकी हैं। तस्वीरों में मां मधु चोपड़ा भी ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। शादी से पहले जोनस फैमिली ने फोटोग्राफ सेरेमनी का आयोजन किया था, जिसमें प्रियंका बिल्कुल देसी अंदाज में दिखीं।

अभी तक वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं प्रियंका ने शादी के दिन पिंक कलर की साड़ी पहनीं। जो और सोफी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त ड्रेस कोड को फॉलो करते नजर आए। 

बता दें कि जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में हुई। इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।

वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। 

 

 

Neha