रेड गाउन में पति संग छाईं सोफी, ऑफ शोल्डर ड्रेस में बला की खूबसूरत दिखीं प्रियंका

6/29/2019 4:20:19 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। यह शादी पेरिस में होने वाली है। इसके लिए पूरा परिवार 4-5 दिनों से पेरिस में मौजूद हैं।

निकयंका इन दिनों जो और सोफी की दूसरी शादी के लिए फ्रांस के सबसे खूबसूरत शहर में पहुंचे हुए हैं। हाल ही में एक बार फिर जोनस फैमिली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

दरअसल, जोनस फैमिली ने सोफी और जो के लिए प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सोफी रेड कलर के साइड कट गाउन में बेहद ग्लैमरस और हॉट अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए रेड लिपस्टिक और गोल्डन हाई हील्ज कैरी की थी।

वहीं, जो उनके साथ मैचिंग ट्राउजर सूट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्री-वेडिंग में प्रियंका ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

जोनस फैमिली की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  इन लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका, जो और सोफी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। जिसके बाद दोनों पेरिस में दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

प्रियंका अपने पति निक जोनस और दूसरे परिवार के सदस्यों के साथ पेरिस में हैं और शादी की तैयारियां करा रही हैं। इस कपल की जहां शादी हो रही है वह जगह बहुत आलीशान है। और इसमें एक रात का खर्च लाखों में है। जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी Château में होने जा रही है।

Château की खासियत की बात करें तो वो 17 एकड़ में फैला हुआ है। 

 

 

 

Neha