प्रियंका से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी जेठानी, ब्लैक ड्रेस में दिखा हॉट अवतार

3/2/2019 4:22:28 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीते दिनों रिलीज अपने म्यूजिक वीडियो 'सकर' Sucker के लिए भी चर्चा में हैं। यह वीडियो जोनास ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। हाल ही में अब इसी एल्बम से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में निक जोनस के बड़े भाई की जो जोनस की गर्लफ्रेंड और 'गेम ऑफ थ्रोंस' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर नजर आ रही हैं। अगर रिश्ता देखा जाए तो सोफी प्रियंका की जेठानी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि सोफी प्रियंका से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। हालांकि, सोफी और प्रियंका के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। 

तस्वीरों में सोफी बाथटब में बैठी हुई है और हैवी मेकअप कर रखा है। साथ ही सिर पर फूलों से सजा स्टाइलिश क्राउन पहना हुआ है। इस लुक में सोफी गजब लग रही हैं।

वहीं, दूसरी तस्वीर में  ब्लैक ड्रेस के साथ हैट पहने हुए सोफी कातिलाना अंदाज के साथ कैमरा को पोज दे रही हैं। उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

बता दें कि वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता है। जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। अब फैंस के साथ-साथ परिवारवालों को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। 

म्यूजिक वीडियो की बात करें तो Sucker गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। सोशल मीडिया पर अब तक इस गाने को डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Neha