Grammy 2020: रेड कारपेट पर छाईं प्रियंका की जिठानी सोफी टर्नर, देखें पति संग तस्वीरें

1/28/2020 11:57:44 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। 62वें ग्रैमी अवॉर्ड के रेड कारपेट पर जोनास ब्रदर्स का जलवा देखने को मिला। एक तरफ जहां, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने बोल्ड लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वह पति निक जोनस के साथ डीप नेक व्हाइट कलर के गाउन में बेहद हॉट नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर भी कम खूबसूरत नजर नहीं आईं। ब्लैक आउटफिट्स में सोफी काफी खूबसूरत नजर आईं। 

अपने पति जो जोनास के साथ ग्लैमरस अंदाज में पहुंची सोफी टर्नर रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

सोफी ने रेड कारपेट के लिए मिनी ड्रेस पहनने के लिए चुना।

उन्होंने लुइस वुईटोन ब्रांड की हाई नेक मल्टीकलर प्रिंटेड टॉप के साथ मल्टी लेयर्ड ब्लक कलर की स्कर्ट पहनी। 

सोफी ने इस लुक के साथ अपने बाल खुले रखे। उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक और ब्लैक कलर की हील्स से लुक को कंप्लीट किया।

वहीं जो जोनस ने सोफी से मैचिॆग करते हुए ब्लैक बॉम्बर जैकेट और पैंट के साथ गोल्डन- ब्लू कलर का सूट कैरी किया। दोनों बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे। 

इससे पहले प्रियंका और निक ने भी ग्रैमी 2020 के रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपने ओर खींचा। प्रियंका ने अपने फैशन सेंस से हर किसी को पीछे छोड़ दिया। उनके इस लुक को काफी ट्रोल भी किया गया। 

Edited By

Akash sikarwar