पति जो जोनस संग स्पाॅट हुईं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी, ग्रीन शाॅर्ट ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

2/17/2022 11:56:15 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों की सोफी टर्नर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आईं थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले सोफी को पति जो जोनस और बेटी विला जोनस के साथ देखा गया था।

इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं।

वहीं अब एक बार फिर सोफी को पति जो जोनस के साथ लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। लुक की बात करें तो सोफी ग्रीन शाॅर्ट ड्रेस में दिख रही हैं।

इस आउटफिट में भी उनका बेबी बंप साफ दिख रहे हैं। वहीं जो कूल लुक में दिखे। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  


बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने  साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे। कपल ने 2020 में बेटी का स्वागत किया था। 

 

Content Writer

Smita Sharma