निक के साथ प्रियंका की इंगेजमेंट पर बेहद खुश हैं होने वाली देवरानी, तस्वीर शेयर कर एेसे दी बधाई

8/20/2018 5:43:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। सेलिब्रिटी हो या फिर आम हर कोई सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहा है। हाल ही में अब प्रियंका की होने वाली देवरानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने दोनों को बधाई देते हुए एक बहुत खूबसूरत पोस्ट लिखा है। 

 

सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर निक के साथ प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पहले तो मैं अपने होने वाले ब्रदर-इन-लॉ (जेठ) और अब खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा को सिस्टर इन लॉ (जेठानी) के रुप में पाकर खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। प्रियंका मैं अपने परिवार में तुम्हारा स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं। I love you both।

बता दें कि 21 साल की सोफी टर्नर जानी मानी ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं। वह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीरिज में सांसा स्टार्क की का रोल निभाकर वो काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। निक के भाई जो जोनास को सोफी साल 2016 से डेट कर रही हैं। 

पिछले साल अक्टुबर में जो जोनास और सोफी टर्नर ने इंगेजमेंट की थी। बीते शनिवार मुंबई में रोका सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें निक के साथ उनके मम्मी पापा भी शामिल हुए। 

Neha