यूरोप में प्रियंका की जेठानी ने सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी, तस्वीरों में सोफी का दिखा यूनीक स्टाइल

6/14/2019 3:58:05 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है। तस्वीरों में अक्सर इस कपल की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों ने पिछले महीने लास वेगास में सीक्रेट मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था।

वहीं अब ये कपल अगले महीने फिर से शादी करने जा रहा है। इस बार दोनों फ्रांस में शादी रचाएंगे। कपल चाहता था कि उनकी शादी में फ्रेंड्स भी शामिल हों इसलिए दोनों ने एक बार फिर शादी रचाने वाले हैं।

हाल ही में सोफी ने अपनी गेम्स ऑफ थ्रोन्स की कास्ट और कुछ फ्रेंड्स संग यूरोप में बैचलर पार्टी की। इस दौरान की तस्वीरें मैसी विलियम्स ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। पार्टी में सभी काफी मस्ती करते दिखे। पार्टी का थीम भी काफी अनोखा था।

बता दें कि इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। दरअसल, प्रियंका बीते दिनों अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के गानों की शूटिंग लिए भारत आईं थीं। 

सोफी और जो की सगाई 2017 में ही हो गई थी। दोनों जब प्रियंका और निक जोनास की शादी में भारत आए थे, तो उनकी खूब चर्चा हुई थी। पिछले महीने दोनों बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में साथ नजर आए थे, जिसके कुछ घंटों बाद ही दोनों ने लास वेगास में शादी करके अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया था।

ग्राहम नॉर्टन के शो पर एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने साफ किया था कि वो 15 जुलाई को जो जोनस के साथ एक बार फिर शादी करने जा रही है। दोनों अपनी शादी को बहुत शानदार बनाना चाहतें हैं। शादी का डेकोर भी काफी क्लासी होने वाला है। इसके साथ-साथ उनका केक भी काफी स्पेशल होगा। 

काम की बात करें तो सोफी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। सोफी ने इस सीरीज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाया है। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही इस सीरीज में काम करना शुरु कर दिया था। 


 

Smita Sharma