हनीमून में प्रियंका के जेठ- जेठानी की मस्ती, व्हाइट स्विमसूट में कमाल दिखीं सोफी

7/16/2019 1:19:40 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी रचाई थी। जो और सोफी ने प्राइवेट तरीके से शादी की थी। इस वेडिंग में सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे ज्यादा किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी। सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी फ्रांस के फेमस किले Chateau de Torreau में क्रिश्चियन स्टाइल में हुई थी।

 

 

फिलहाल इन दिनों ये न्यूली मैरिड कपल हनीमून पर है। कपल ने हाल ही में मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। अब ये कपल ईटली में अपना हनीमून एंजॉय कर रहा है।

 

 

सोफी और जो की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह व्हाइट कलर के स्विमसूट में यॉट से पानी में कुदती नजर आ रही है। वहीं जो भी पत्नी के साथ काफी मस्ती कर रहे है। सोशल मीडिया पर इस कपल की हनीमून तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। 

 

 

बता दें कि इससे पहले कपल ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे।

 

 

वैसे तो जो और सोफी ने हमेशा अपने रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा लेकिन अक्सर जो और सोफी को एक साथ देखा जाता था।

 

 

जो और सोफी ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।

 

Konika