38 की हुईं एक्ट्रेस सोफी चौधरी, बिकिनी लुक से ढाती हैं फैंस के दिलों पर कहर

2/8/2020 10:54:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म एक्ट्रेस, होस्‍ट और सिंगर सोफी चौधरी 8 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें आज एक्ट्रेस पूरे 38 साल की हो चुकी हैं। फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सोफी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। तो चलिए इस खास मौके पर उनकी हॉट फोटोज के साथ बताते हैं आपको उनकी लाइफ से जुड़ी खास बातें...


सोफी चौधरी का जन्म 8 फरवरी 1982 को लंदन में हुआ था। सोफी  हिन्दी, इंग्लिश के अलावा स्पेनिश ,पंजाबी अरेबिक ,उर्दू ,फ्रेंच जैसी भाषाएं भी जानती हैं।

एक्ट्रेस ने लंदन स्‍कूल ऑफ इकॉनमिक्‍स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सोफी ने अपने करियर की शुरूआत  बैकअप सिंगर के रूप में की थी। 


बता दें सोफी लंदन अकैडमी ऑफ म्‍यूजिक ऐंड ड्रामैटिक आर्ट से गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रह चुकी हैं।

धीरे-धीरे सोफी ने अपने करियर की शुरूआत वीडियो जौकी के तौर पर की और कई शो होस्ट किए।

साल 2003 में उनका पहली एल्बम 'सोफी ऐंड डॉक्‍टर लव' रिलीज हुआ। जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने एक से एक सुपरहिट एल्बम रिलीज किए।

फिल्मी करियर की बात करें तो इनकी पहली फिल्म शादी नंबर 1 थी, जिसमें वो एक्टर संजय दत्त के साथ अहम किरदार में नजर आईं थी। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुईं।

इसके बाद एक्ट्रेस ने 'प्‍यार के साइड इफेक्‍ट्स', 'हे बेबी', 'किडनैप', 'आ देखें ज़रा', 'वन्‍स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी फिल्‍मों में काम किया।


फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2014 में सोफी 'झलक दिखला जा' सीजन 7 में और इसी साल 'बिग बॉस' सीजन 8 में नजर आईं।

इन दिनों फिल्मों से दूर सोफी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम उनकी हॉट अंदाज की फोटोज से भरा पड़ा है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कोई भी लेटेस्ट तस्वीर वायरल होते ही उन्हें फैंस के धड्ड़ले से लाइक्स मिलते हैं। 


Edited By

suman prajapati